हजारीबाग ट्रिपल मर्डर: पीड़ित परिवार ने मंत्री इरफान अंसारी से लगाई न्याय की गुहार

परिजनों ने भावुक होकर कहा, "हमारे बच्चे तो चले गए, अब हमें इंसाफ दिला दीजिए

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

रांची, झारखंड:- हजारीबाग के चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले में पीड़ित परिवार ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात कर न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान परिजनों ने भावुक होकर कहा, "हमारे बच्चे तो चले गए, अब हमें इंसाफ दिला दीजिए।"
 
परिजनों की बात सुनने के बाद मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और कानून के दायरे में रहकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
 
मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मामले की प्रगति पर लगातार नजर रखने और जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। मुलाकात के दौरान परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मंत्री को दी और शीघ्र न्याय दिलाने की मांग दोहराई। मंत्री ने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि दोषियों को उनके अपराध की सजा अवश्य मिलेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें