नवीनतम
फीचर्ड
समर्थकों संग पैदल मार्च निकालकर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हर्रैया को सौंपा
बस्ती जिले में समाजसेवी भाजपा नेता समर्थकों संग पैदल मार्च निकालकर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हर्रैया को सौंपा
बस्ती। बस्ती जिले में समाजसेवी भाजपा नेता समर्थकों संग पैदल मार्च निकालकर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हर्रैया को सौंपा
आज हजारों समर्थकों संग हर्रैया स्थिति बभनान चौराहे से उपजिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर कर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने हर्रैया आये मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बरती गई अनियमितताओं की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने तथा जनहित से जुड़े दोहरी टोल वसूली एवं मनोरमा नदी के संरक्षण संबंधी मांगों पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने सम्बन्धित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हर्रैया को सौंपते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के हर्रैया आगमन पर मुझे,
किस नियम के तहत व किसके निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया। तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव चरण जैसवाल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रोली सिंह सहित अनेक ऐसे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को भी मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में जाने से रोक दिया गया, जिनके नाम भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा जारी अधिकृत सूची में सम्मिलित था जांच कराकर दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष जनहित से जुड़े जिन विषयों को प्रस्तुत करना चाहता था, उसे शासन स्तर पर अग्रसारित किया जाय ।
.
मीडिया से वार्ता करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि हर्रैया एवं बस्ती जनपद की ऐतिहासिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक पहचान मनोरमा नदी वर्तमान में अतिक्रमण, प्रदूषण एवं उपेक्षा का शिकार है। वर्ष 2012 से अब तक मैंने इस विषय पर सैकड़ों ज्ञापन, पत्र एवं धरना-प्रदर्शन किए हैं, माननीय उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया है तथा मखौड़ा धाम, पंडूलघाट एवं झुंगीनाथ शिव मंदिर क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के सहयोग से एक किलोमीटर नदी की सफाई कराकर 1500–2000 कुंतल मलबे का निष्पादन कराया किन्तु संबंधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अपेक्षित कार्यवाही नहीं की गई। यहाँ तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को भेजी गई रिपोर्ट में भी मेरे द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख नहीं किया गया।
ऐसे में हमारी मांग है कि मनोरमा स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त किया जाए तथा रामरेखा एवं कुवानों नदी की सफाई एवं संरक्षण हेतु भी प्रभावी कार्ययोजना तैयार किया जाए। कारणस्वच्छ जल एवं स्वच्छ पर्यावरण के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना संभव नहीं है।
यही नहीं गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो टोल प्लाजा महज 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थापित हैं, जबकि निर्धारित मानक 60 किलोमीटर का है। साथ ही चौकड़ी टोल प्लाजा तालाब की भूमि पर बिना अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC)के निर्मित है उक्त के संदर्भ में भी 2012 से मैं निरंतर संघर्षरत हूँ तथा मेरी जनहित याचिका पर माननीय उच्च न्यायालय, प्रयागराज द्वारा संबंधित टोल प्राधिकरण एवं जिलाधिकारी, बस्ती को पूर्व में नोटिस भी जारी किया जा चुका है। फिर भी जनपद के लोगों से मनमाना टोल वसूली जारी है।
यदि स्थानीय वाहनों के लिए लोकल पास अनिवार्य है तो यह भी स्पष्ट किया जाए कि बस्ती की जनता किस टोल प्लाजा का लोकल पास बनवाए। साथ ही लोकल पास का शुल्क न्यायसंगत एवं जनहितकारी बनाया जाए। जब पूरे देश में एक वर्ष की फास्टैग आधारित यात्रा सुविधा ₹3000में उपलब्ध है, तब स्थानीय नागरिकों से ₹300 प्रतिमाह (लगभग ₹4000 प्रतिवर्ष)वसूल किया जाना न्यायोचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय वाहनों को टोल से मुक्त नहीं किया जाता है, तो महूघाट–विशेषरगंज मार्ग जो दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ता है, उस पर लगाए गए हाइट बैरियर को तत्काल हटाया जाए। सड़क का रखरखाव संबंधित विभाग का दायित्व है,स्थानीय नागरिकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालना स्वीकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि उपर्युक्त जनहित के विषयों पर समयबद्ध एवं सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है, तो क्षेत्र की जनता के साथ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान श्री पाण्डेय के साथ मंडल महामंत्री शक्तिदीप पाठक मंडल उपाध्यक्ष रबी पाण्डेय, विमलेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र सोनकर, अभिषेक शर्मा,सोनू शुक्ला, विमल पाण्डेय, विजय पाण्डेय, हनुमान बर्मा, अरविंद सिंह,शिवम तिवारी,संजय निषाद,गिरीशधर द्विवेदी, अमरनाथ शुक्ल, विनोद तिवारी, विनोद चौधरी,एसपी चौधरी, बृजकिशोर शुक्ल, राहुल यादव, रणजीत यादव,पवन शुक्ल पशुपतिनाथ चौबे, रजनीश शुक्ल, राजीव पाण्डेय सहित क्षेत्र के हजारों समर्थक मौजूद रहे। उक्त को लेकर प्रभावशाली सारगर्भित प्रेस विज्ञप्ति तैयार करें।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री शक्तिदीप पाठक, मंडल उपाध्यक्ष रबी पाण्डेय, विमलेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र सोनकर, अभिषेक शर्मा, सोनू शुक्ला, विमल पाण्डेय, विजय पाण्डेय, हनुमान बर्मा, अरविंद सिंह, शिवम तिवारी, संजय निषाद, गिरीशधर द्विवेदी, अमरनाथ शुक्ल, विनोद तिवारी, विनोद चौधरी, एस.पी. चौधरी, बृजकिशोर शुक्ल, राहुल यादव, रणजीत यादव, पवन शुक्ल, पशुपतिनाथ चौबे, रजनीश शुक्ल, राजीव पाण्डेय सहित क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
swatantra prabhat bjp Basti basti news environmental protection BJP leader Uttar Pradesh Politics Rural Development Manorama River Chandramani Pandey River Conservation Administrative inquiry Local Governance Public Interest Harraiya Padayatra Memorandum to Chief Minister House Arrest Allegation Toll Plaza Issue Protest March


Comments