नवीनतम
फीचर्ड
खेल प्रतियोगिताएं में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करती है। पंकज
पुलिस लाइंस में 74वीं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ,।
स्वतंत्र प्रभात ।
ब्यूरो प्रयागराज
रिजर्व पुलिस लाइंस, कमिश्नरेट प्रयागराज में 74वीं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें कमिश्नरेट प्रयागराज सहित सात जनपदों की महिला एवं पुरुष टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) पंकज ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया।
इस प्रतियोगिता में कमिश्नरेट प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, महोबा और चित्रकूट की टीमों सहित कुल 90 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता टीमों का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक लाइंस प्रथम विनोद कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की।
प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग का मुकाबला जनपद प्रतापगढ़ और जनपद फतेहपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद फतेहपुर की टीम ने जीत दर्ज कर अगले चरण में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के कई मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस बल के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के साथ-साथ आपसी समन्वय, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना है। पुलिस विभाग को उम्मीद है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी।
swatantra prabhat prayagraj news prayagraj commissionerate Uttar Pradesh Sports Inter District Volleyball Tournament Pankaj DCP Headquarters Fatehpur Volleyball Team Volleyball Cluster Competition 2026 Reserve Police Lines Prayagraj Police Sports Event Pratapgarh Sports News Uttar Pradesh Police Games Women Volleyball Tournament Men Volleyball Championship Police Personnel Sports Kaushambi Team Banda Sports News Mahoba Volleyball Chitrakoot Team Sportsmanship and Discipline


Comments