प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया"मैंगोडे सेलिब्रेशन

गर्मी के मौसम में चलते प्रातः प्रिंसेस पार्क सोसाइटी के प्रांगण में मैंगो डे सेलिब्रेशन आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग पचास महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ ओम ध्वनि।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नई दिल्लीः

गर्मी के मौसम में चलते प्रातः प्रिंसेस पार्क सोसाइटी के प्रांगण में मैंगो डे सेलिब्रेशन आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग पचास महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ ओम ध्वनि।

और सामूहिक गायत्री मंत्र के साथ हुआ वातावरण पूर्णतया आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया खुशियों का खजाना ट्रस्ट की प्रधान उमा गर्ग ने सभी उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमें प्रकृति से जोड़ते हैं, बल्कि महिलाओं को एकजुट होकर खुशियां बांटने का अवसर भी देते हैं। आम को फलों का राजा कहा जाता है।

यह हमारी सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी है।सभी ने इस कार्यक्रम में पीले वस्त्र धारण के गले में मैंगो, पैंडिट और सिर पर फूलों के गजरों ने पूरे प्रांगण को पीली छटा से सरा बोर कर दिया महिलाओं के लिए मजेदार रेस बैलून रेस मेंगोरेस बॉल बैलेंसिंग रोचक एवं फाइन एक्टिविटीज कराई गई lसभी ने हंसते हंसते भाग लिया लेकिन महिलाओं ने स्वयं निर्मित मैंगो थीम पर घर पर ही क्राफ्ट वर्क तैयार किया।हर किसी की कलाकृति की खूब सराहना हुईl चारु अग्रवाल ने मैंगो भेजने वाली का रोल अदा करके सभी को हो गुदगुदाया उनकी अभिनय शैली की सभी ने सराहना की। सुमन जोशी ने कप केक व मैंगो केक बनवा कर एक-दूसरे को खिलाया और बधाई दी। रिफ्रेशमेंट में ठंडा, ठंडा मैंगो पल्फजूस, चनाचाट बिस्किट, नमकीन टॉफी और पानी की बोतल की व्यवस्था की गई।सभी ने मैंगो फ्लेवर के व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाया पूरे कार्यक्रम के कवरेज संगीता दास जी ने की। अंत में, सभी ने मिलकर एक साथ फोटो खिंचवाया और यादगार पल को संजोयाl सोसाइटी की सभी महिलाओं ने ऐसे सुंदर आयोजन के लिए खुशियों का खजाना ट्रस्ट अध्यक्ष उमा गर्ग का आभार व्यक्त कियाl प्रत्येक महीने में इस प्रकार महिलाओं के बीच मनवावन एक्टिविटीज होती रहती है


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें