कानपुर में उठी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में आज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था, लगातार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में आज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था, लगातार हो रहे पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और छात्रों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन जिलाधिकारी की प्रतिनिधि शिखा शुक्ला, एसीएम-6 को सौंपा गया।
 
इस मौके पर हाजी फजल महमूद ने कहा कि आज देश का छात्र अपने भविष्य को लेकर सबसे ज्यादा परेशान है। मेहनत से पढ़ाई करने वाले लाखों युवाओं का भविष्य लगातार पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ियों की वजह से बर्बाद हो रहा है, लेकिन केंद्र सरकार जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि बार-बार परीक्षा रद्द होने से छात्रों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं और उनका भरोसा पूरी परीक्षा व्यवस्था से उठता जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी केंद्र सरकार से पूछना चाहती है कि आखिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचाने की कोशिश क्यों की जा रही है। जब देशभर के छात्र परेशान हैं और लगातार परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, तब भी सरकार न किसी की जिम्मेदारी तय कर रही है और न ही शिक्षा मंत्री से इस्तीफा ले रही है। सरकार को देश के युवाओं के भविष्य के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।
 
हाजी फजल महमूद ने कहा कि आज जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस के जरिए छात्रों के साथ बेहद बर्बर व्यवहार किया। अपने अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संसद की ओर मार्च कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन सरकार ने छात्रों की बात सुनने के बजाय उन पर लाठियां चलवाकर अपनी तानाशाही सोच का परिचय दिया है। समाजवादी पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती है और पूरे मामले की न्यायिक जांच तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,पूर्व विधायक सतीश निगम,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,के के शुक्ला,दीपक खोटे,शादाब आलम,सुधांशु मिश्रा,इशरत इराकी,मेराज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें