नवीनतम
फीचर्ड
गोरखपुर: सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी, फिर खाते से 72 हजार रुपये उड़ाए; एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
ख़जनी क्षेत्र महुआडाबर के अनुराग दुबे के साथ हुई घटना, रकम गांयब उड़े होश
रिपोर्ट/जनेश्वर मिस्रा (सहजनवां तहसील )
सहजनवां गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी की एक घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खजनी थाना क्षेत्र के महुआडाबर निवासी एक युवक का मोबाइल चोरी होने के बाद उसी मोबाइल के जरिए उसके बैंक खाते से 72 हजार रुपये निकाल लिए गए। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से गुहार लगाई, जिसके बाद गीडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सब्जी खरीदते समय चोरी हुआ मोबाइल
जानकारी के अनुसार महुआडाबर निवासी अनुराग दुबे पुत्र सुरेंद्र दुबे 6 जुलाई की शाम गोरखपुर से अपने घर लौट रहे थे। करीब शाम 6:30 बजे वह बाघागाड़ा सब्जी मंडी में उतरकर सब्जी खरीदने लगे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने तत्काल नौसढ़ पुलिस चौकी पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।
मोबाइल से बैंक खाते पर किया हाथ साफ
Read More खेतों से लौटी युवती की रहस्यमई मौत, श्मशानघाट पहुंची पुलिस, परिजन कर चुके थे अंतिम संस्कारपीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच मोबाइल चुराने वाले ने फोन का दुरुपयोग करते हुए उनके बैंक खाते से पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 72 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से लगातार रुपये कटने के संदेश आने पर अनुराग दुबे के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल बैंक से संपर्क कर खाते को सुरक्षित कराने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरी रकम निकाली जा चुकी थी
Read More जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा आंदोलन के समर्थन में तहसील फूलपुर,के अधिवक्ताओं ने किया चक्का जाम।एसएसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने से परेशान अनुराग दुबे ने पूरे मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की और न्याय की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर गीडा पुलिस ने आरोपी बाबर अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी
पुलिस अब मोबाइल की लोकेशन, बैंक ट्रांजेक्शन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल चोरी होने पर तुरंत उठाएं ये कदम
यह घटना एक बार फिर बताती है कि मोबाइल फोन अब केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि बैंकिंग और निजी जानकारियों का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। ऐसे में मोबाइल चोरी होने पर तुरंत सिम ब्लॉक कराना, बैंक खाते की डिजिटल सेवाएं बंद कराना, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराना और निकटतम थाने में एफआईआर कराना बेहद जरूरी है। समय पर उठाया गया कदम आर्थिक नुकसान को काफी हद तक रोक सकता है।


Comments