रतनलाल नगर में हुई चोरी का खुलासा कर पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को माल समेत किया गिरफ्तार 

थाना गोविन्द नगर क्षेत्र के रतनलाल नगर में हुई लाखों की चोरी के दो अभियुक्तों को पुलिस ने आप्रेशन त्रिनेत्र के माध्यम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी गए आभूषण व रुपए बरामद किए हैं।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। थाना गोविन्द नगर क्षेत्र के रतनलाल नगर में हुई लाखों की चोरी के दो अभियुक्तों को पुलिस ने आप्रेशन त्रिनेत्र के माध्यम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी गए आभूषण व रुपए बरामद किए हैं।
 
कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार गोविंदनगर थान क्षेत्र के रतनलाल नगर के एक मकान में 4 जुलाई 2026 को अज्ञात चोरों ने चोरी की थी जिसमें गृहस्वामी के सोने चांदी के आभूषण व कुछ नक़द रुपए चोर चोरी कर ले गए थे।
 
इस घटना का थाना गोविंदनगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियोग पंजीकृत होने के बाद पुलिस ने टीम गठित की थी। टीम ने आप्रेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया और जितेन्द्र गुप्ता उर्फ प्रिंस पुत्र राधेश्याम गुप्ता नि0 80 फीट रोङ नई बस्ती किराये का मकान बाबा फर्नीचर वाली
 
गली थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर उम्र 29 वर्ष, 2. कुलदीप वर्मा पुत्र स्व रमेश कुमार वर्मा नि० मं०नं0 333 मिनी एलआईजी बर्रा 05 थाना बर्रा कानपुर नगर उम्र 35 वर्ष को कानपुर - झांसी गुजैनी हाईबे अन्डरपास के पास से गिरफ्तार किया।
 
अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 4716/- रुपये नगद, एक अदद हार नग जडे हुए पीली धातु का वजन 29 ग्राम, एक अदद लाकेट चैन पीली धातु का वजन 11 ग्राम, एक जोड़ी कान के झूमके पीली धातु के वजन 5 ग्राम, एक जोड़ी कान के टप्स पीली धातु का वजन 3 ग्राम, 4 अदद नाक की कील पीली धातु की वजन 0.5 ग्राम, एक अदद सफेद मोती माला वजन 33 ग्राम, एक बिल पेपर, 2 अदद मैमोरी कार्ड रीडर, एक अदद करधनी पीली धातु वजन 75 ग्राम, सफेद धातु का सिक्का जिस पर लक्ष्मी गणेश छपे हुये वजन 10 ग्राम, सफेद धातु सिक्का आदि बरामद किया है। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार