नवीनतम
फीचर्ड
कानपुर जोन में चार परिवार परामर्श केन्द्रों का उद्घाटन
अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन द्वारा जनपद कानपुर देहात के सर्किल डेरापुर, सिकन्दरा, रसूलाबाद एवं भोगनीपुर में नव-स्थापित परिवार परामर्श केन्द्रों का वर्चुअल माध्यम से ई-उद्घाटन किया गया।
कानपुर । अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन द्वारा जनपद कानपुर देहात के सर्किल डेरापुर, सिकन्दरा, रसूलाबाद एवं भोगनीपुर में नव-स्थापित परिवार परामर्श केन्द्रों का वर्चुअल माध्यम से ई-उद्घाटन किया गया।
एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने उम्मीद जताई कि ये परिवार परामर्श केंद्र पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ काम करेंगे और समाज को एकजुट करने में सफलता प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन ने जनपद कानपुर देहात की इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि परिवार परामर्श केन्द्रों की स्थापना आमजन को सुलभ, संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा
में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन केन्द्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों का मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा,
जिससे परिवारों में आपसी संवाद एवं सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलेगा। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में पुलिस महानिरीक्षक, झॉसी परिक्षेत्र, झॉसी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर व जोन के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।
swatantra prabhat uttar pradesh police kanpur dehat news police administration Kanpur Police Initiative social harmony Public Welfare Program Community Policing Anupam Kulshreshtha ADG Kanpur Zone Family Counseling Centre Virtual Inauguration Derapur Police Sikandra Kanpur Dehat Rasulabad News Bhognipur Police Police Service Uttar Pradesh Family Dispute Resolution Video Conferencing Event Kanpur Zone News


Comments