थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
हण्डिया पर मु0अ0सं0-340/2026 धारा-137(2)/87 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शादाब पुत्र मुस्लिम शाह उर्फ गुन्नी निवासी
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज
हण्डिया पर मु0अ0सं0-340/2026 धारा-137(2)/87 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शादाब पुत्र मुस्लिम शाह उर्फ गुन्नी निवासी ग्राम श्रीपुर थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस द्वारा आज दिनांक-16.07.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम श्रीपुर के बाहर स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । पीड़िता के बयान एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-65(1) भा0न्या0सं0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि उक्त गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा मुकदमा वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले जाने के सम्बंध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-340/26 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।
गंगानगर जोन के थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-612/2025 धारा-115(2)/352/351(2)/309(4)/317(2) भा0न्या0सं0 से सम्बंधित 01 वांछित अभियुक्त मुकेश पासी पुत्र भोले पासी निवासी पंकज नगर चौराहा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को आज दिनांक-16.07.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत पंकज नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-16.10.2025 को गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी मुकदमा के साथ वाद-विवाद करते हुये मार-पीट की गयी तथा वादी मुकदमा का मोबाइल फोन, कुछ रूपये, सफेद धातु की चेन व साइकिल छीन कर भाग गये थे, जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-612/2025 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पूर्व में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।
prayagraj police swatantra prabhat prayagraj crime news Local News Prayagraj Uttar Pradesh Police Action POCSO Act case Wanted Criminal Arrest crime investigation india Handia Police Handia Police Station Shadab Arrested Minor Kidnapping Case Ganganagar Zone Police Mukesh Pasi Arrest Law Enforcement Update


Comments