नवीनतम
फीचर्ड
नैनी स्टेशन रोड पर बीच सड़क बना गड्ढा:बैरिकेडिंग से बढ़ी परेशानी
नैनी के चक रघुनाथ व्यस्त स्टेशन रोड पर पिछले कई दिनों से सड़क के बीच बना गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
नैनी के चक रघुनाथ व्यस्त स्टेशन रोड पर पिछले कई दिनों से सड़क के बीच बना गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन फटने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है, जिससे सड़क धंसकर गहरे गड्ढे में तब्दील हो गई।
लोगों का कहना है कि सूचना मिलने पर जल निगम की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया, लेकिन कार्य अधूरा छोड़कर कर्मचारी चले गए। गड्ढे की समुचित मरम्मत नहीं की गई, जिससे समस्या पहले की तरह बनी हुई है।वर्तमान में सड़क के बीचों-बीच बैरिकेडिंग लगा दी गई है, जिसके कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है।स्थानीय नागरिकों में इसको लेकर भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि न तो क्षेत्रीय पार्षद इस समस्या पर ध्यान दे रहे हैं और न ही जल निगम के अधिकारी स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठा रहे हैं।
swatantra prabhat uttar pradesh news Naini Prayagraj News Prayagraj Local News traffic disruption Public Grievance Municipal Administration Accident Risk Road Cave In Water Pipeline Leak Chak Raghunath Road Station Road Naini Jal Nigam Negligence Civic Issues Prayagraj Road Safety Concern Infrastructure Problem Barricading on Road Commuter Difficulties Urban Development Issues Citizen Protest


Comments