बलिया: गंगा कटान रोकने के लिए निर्माणाधीन बाढ़ ठोकर का डीएम ने किया निरीक्षण, 24 जुलाई तक कार्य पूरा करने के निर्देश

बैरिया तहसील के ग्राम दुबेछपरा में गंगा नदी के कटान को रोकने के लिए निर्माणाधीन बाढ़ ठोकर का जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलिया। बैरिया तहसील के ग्राम दुबेछपरा में गंगा नदी के कटान को रोकने के लिए निर्माणाधीन बाढ़ ठोकर का जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर बाढ़ ठोकर की चौड़ाई और गहराई की नाप कराई। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ ठोकर की चौड़ाई 15 मीटर तथा गहराई 12 मीटर निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त पत्थरों की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी ली। इस पर बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण में उपयोग किए जा रहे पत्थर मिर्जापुर से मंगाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल के आसपास मौजूद हरे पेड़ों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद लेखपाल को निर्देशित किया कि पेड़ों का स्वामित्व चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

बरसात के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त मैनपावर लगाकर युद्धस्तर पर कार्य कराया जाए और हर हाल में 24 जुलाई तक रिंग बंधे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।

प्रॉपर्टी विवाद में बुजुर्ग का दर्द बहू और उसके पिता ने संपत्ति हड़पने के लिए झूठे आरोप लगाए बुजुर्ग ने पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप Read More प्रॉपर्टी विवाद में बुजुर्ग का दर्द बहू और उसके पिता ने संपत्ति हड़पने के लिए झूठे आरोप लगाए बुजुर्ग ने पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रशासक बने संजय चौधरी भव्य स्वागत समारोह संपन्न Read More जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रशासक बने संजय चौधरी भव्य स्वागत समारोह संपन्न

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बैरिया, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पदोन्नत होकर वरिष्ठ प्रवक्ता डायट सीतापुर बने शैलेन्द्र शुक्ल, शुकुल बाजार में भावभीनी विदाई Read More पदोन्नत होकर वरिष्ठ प्रवक्ता डायट सीतापुर बने शैलेन्द्र शुक्ल, शुकुल बाजार में भावभीनी विदाई

 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें