शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की घटना का सफल अनावरण

दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 04 अदद मोटर एवं कॉपर तार बरामद

राजेश तिवारी Picture
Published On

शक्तिनगर / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटना का सफल अनावरण करने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 305 ई-बीएनएस पंजीकृत से संबंधित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार* किया गया है।दिनांक 19.07.2026 को समय 03:32 बजे थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के 04 अदद लोहे के मोटर एवं 01 अदद मोटर का कॉपर तार सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने एनसीएल क्षेत्र से मोटर एवं कॉपर तार चोरी कर अपने पास छिपाकर रखा था तथा उसे बेचने की तैयारी कर रहे थे। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया माल बरामद होने के फलस्वरूप मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उन्हें मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में जल्द ही बजेगी मोबाइल की 'घंटी, रॉबर्ट्सगंज व घोरावल व दुद्धी के 14 गांवों में बीएसएनएल स्थापित करेगा मोबाइल टॉवर Read More नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में जल्द ही बजेगी मोबाइल की 'घंटी, रॉबर्ट्सगंज व घोरावल व दुद्धी के 14 गांवों में बीएसएनएल स्थापित करेगा मोबाइल टॉवर

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण क्रमश :धानू सरदार पुत्र सोहन सरदार उम्र : लगभग 24 वर्ष निवासी : राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्रअस्थायी पता : ग्राम सोहदा, थाना कोतका, जनपद सिंहभूम, झारखंड, रंजीत लागोरी पुत्र सीमल लागोरी उम्र : लगभग 19 वर्ष निवासी : राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्रअस्थायी पता : ग्राम जयंतगढ़, थाना राजनगर, जनपद सिंहभूम, झारखंड। 

कमिश्नर पुलिस लुधियाना ने 03 गाड़ी चोरों को गिरफ्तार किया, 06 चोरी की मोटरसाइकिल और 02 एक्टिवा बरामद कीं Read More कमिश्नर पुलिस लुधियाना ने 03 गाड़ी चोरों को गिरफ्तार किया, 06 चोरी की मोटरसाइकिल और 02 एक्टिवा बरामद कीं

गिरफ्तारी/अनावरण करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, उपनिरीक्षक सदाशिव राय, मुख्य आरक्षी दिनेश भारती, थाना शक्तिनगर, आरक्षी सचिन तिवारी, आरक्षी कमल शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।

खेल प्रतियोगिताएं  में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करती है। पंकज Read More खेल प्रतियोगिताएं  में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करती है। पंकज

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार