लाइसेंसी शराब दुकान के बगल में अवैध चखना दुकान पर शराबखोरी का आरोप, खुलेआम छलक रहे जाम

बिना अनुमति संचालित ठेका (चखना )दुकान पर शराब पीने वालों की भीड़, स्थानीय लोगों ने किया कार्रवाई की मांग

राजेश तिवारी Picture
Published On

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जताई नाराज़गी ,कार्रवाई की उठी मांग

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर /सोनभद्र-

बीजपुर क्षेत्र में स्थित एक लाइसेंसी शराब दुकान के बगल में संचालित बताए जा रहे ठेका (चखना) दुकान पर खुलेआम शराब पीने का आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग दुकान के बाहर ही बैठकर शराब का सेवन करते हैं, जिससे आने-जाने वालों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

IMG_20260718_183216

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की संगोष्ठी सम्पन्न Read More अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की संगोष्ठी सम्पन्न

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान के सामने अक्सर शराब पीने वालों की भीड़ देखी जाती है। लोगों का आरोप है कि संबंधित स्थान पर बिना किसी रोक-टोक के शराबखोरी होती है, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।

तहसील समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन  सुनीं जनसमस्याएं Read More तहसील समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन  सुनीं जनसमस्याएं

इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्टेडियम के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक Read More इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्टेडियम के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

स्थानीय नागरिकों ने आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग किया है। जबकि प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना नियमों के विरुद्ध माना जाता है और प्रशासन समय-समय पर ऐसे मामलों में कार्रवाई के निर्देश जारी करता रहा है। 

उक्त खबर स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित दुकानदार या प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

मामले की जानकारी लेने के लिए आबकारी विभाग के संबंधित अधिकारी से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसलिए विभाग का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें