एनटीपीसी रिहंद का हरित संकल्प ,वृक्षारोपण महायज्ञ में 40 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

एक पेड़ जीवनदायनी के नाम' अभियान के तहत कार्यकारी निदेशक संजय असाटी ने किया शुभारंभ, कर्मचारियों व परिजनों ने लगाए 300 पौधे

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर /सोनभद्र-

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में एनटीपीसी रिहंद ने उत्तर प्रदेश के राज्यव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ में सक्रिय भागीदारी निभाई। 'एक पेड़ जीवनदायनी के नाम' अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी रिहंद के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने लाल चंदन का पौधा रोपित कर किया।

कार्यक्रम में एनटीपीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए निकटवर्ती वन क्षेत्र में लगभग 300 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में मनाया कन्या जन्मोत्सव Read More जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में मनाया कन्या जन्मोत्सव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक संजय असाटी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

बलिया: गंगा कटान रोकने के लिए निर्माणाधीन बाढ़ ठोकर का डीएम ने किया निरीक्षण, 24 जुलाई तक कार्य पूरा करने के निर्देश Read More बलिया: गंगा कटान रोकने के लिए निर्माणाधीन बाढ़ ठोकर का डीएम ने किया निरीक्षण, 24 जुलाई तक कार्य पूरा करने के निर्देश

एनटीपीसी रिहंद ने इस वर्ष के मानसून सत्र में निकटवर्ती वन क्षेत्रों में 40 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना, जैव विविधता का संरक्षण करना तथा पर्यावरण संतुलन को मजबूत बनाना है।

गैंगस्टर एक्ट  में फरार अपराधी के विरुद्ध उद्घोषणा जारी Read More गैंगस्टर एक्ट में फरार अपराधी के विरुद्ध उद्घोषणा जारी

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी जरहा राजेश कुमार सिंह सहित वन विभाग एवं एनटीपीसी के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

एनटीपीसी रिहंद द्वारा मानसून सत्र में 40 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और जैव विविधता के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें