जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं घोरावल में सम्पूर्ण समाधान पर जनसमस्याएं, दिये शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा रॉबर्ट्सगंज में सुनीं जनसमस्याएं, दिये समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शनिवार दिनांक 18.07.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील घोरावल में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।

इस दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े तथा शिकायतों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

मिशन शक्ति व ऑपरेशन मजनू अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक Read More मिशन शक्ति व ऑपरेशन मजनू अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए।

ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई,  विभिन्न मामले में वांछित वारंटी  गिरफ्तार Read More ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, विभिन्न मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा तहसील रॉबर्ट्सगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जन समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू Read More पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 जनपद सोनभद्र पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण के लिए निरंतर संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें