नवीनतम
फीचर्ड
सरकारी अस्पताल से मोबाइल व लैपटॉप चोरी का दुद्धी पुलिस ने किया सफल अनावरण, शातिर चोर गिरफ्तार
09 मोबाइल व 02 लैपटॉप बरामद, भेजा न्यायालय
दुद्धी / सोनभद्र -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस ने सरकारी अस्पताल दुद्धी से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 09 एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 02 लैपटॉप बरामद किए गए हैं।
दिनांक 16.07.2026 को सरकारी अस्पताल दुद्धी से तीन सरकारी मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-203/2026* धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। सीसीटीवी में प्राप्त संदिग्ध की फोटो का यक्ष (Yaksh) ऐप के माध्यम से मिलान करने पर अभियुक्त की पहचान सुन्द्रेश कुमार उर्फ जादूगर उर्फ बमबम* के रूप में हुई। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर रजखड़ तिराहे से अभियुक्त सुन्द्रेश कुमार उर्फ जादूगर उर्फ बमबमपुत्र स्व. नन्दलाल गुप्तानिवासी ग्राम बीडर, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्रउम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त कर चालान न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एवं गैंगस्टर एक्ट सहित कई अभियोग पंजीकृत हैं— मु0अ0सं0-102/2022, थाना चोपन, धारा 379/411 भा.द.वि.,मु0अ0सं0-293/2016, थाना दुद्धी, धारा 60 आबकारी अधिनियम, मु0अ0सं0-58/2021, थाना दुद्धी, धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम, मु0अ0सं0-133/2022, थाना दुद्धी, धारा 380 भा.द.वि.मु0अ0सं0-04/2023, थाना दुद्धी, धारा 380, 411, 414, 457 भा.द.वि.मु0अ0सं0-05/2023, थाना दुद्धी, धारा 379, 380, 411, 414, 457 भा.द.वि.मु0अ0सं0-66/2023, थाना दुद्धी, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, मु0अ0सं0-94/2019, थाना पिपरी, धारा 420 भा.द.वि.मु0अ0सं0-04/2023, थाना विंढमगंज, धारा 380, 411, 457 भा.द.वि.।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना दुद्धी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल मो. खालिद खान , हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह , हेड कांस्टेबल भागीचन्द्र, आरक्षी तेज प्रकाश शामिल रहे।


Comments