पुलिस अधीक्षक ने की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन

करोड़ो की अपराध से अर्जित संपत्ति जब्तीकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा दिनांक 18.07.2026 को पुलिस लाइन चुर्क में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक, अधीक्षक जिला कारागार गुरमा, प्रभारी जीआरपी, आरपीएफ चोपन एवं रेनुकूट, वनाधिकारी रेनुकूट एवं रॉबर्ट्सगंज तथा आबकारी अधिकारी रॉबर्ट्सगंज उपस्थित रहे।

IMG-20260719-WA0024

सावन के द्वितीय सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों, कांवड़ मार्गों एवं घाटों पर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण Read More सावन के द्वितीय सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों, कांवड़ मार्गों एवं घाटों पर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण

बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, पुरस्कार घोषित एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, एनडीपीएस एवं गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई, ऑपरेशन दहशत, साइबर फ्रॉड, CEIR पोर्टल, गो-तस्करी, आईजीआरएस, जनसुनवाई, बीट पुलिसिंग, ई-समन, माल एवं वाहन निस्तारण, धारा 126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई, सीसीटीवी स्थापना, भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के निस्तारण, टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा थाना परिसरों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महिला–बच्चों सुरक्षा की मांग को लेकर राताबाड़ी थाने में USB ने सौंपा ज्ञापन। Read More महिला–बच्चों सुरक्षा की मांग को लेकर राताबाड़ी थाने में USB ने सौंपा ज्ञापन।

IMG-20260719-WA0026

नाविकों के सम्मान और कल्याण को समर्पित रही ‘नाविक मान-सम्मान संगोष्ठी’ Read More नाविकों के सम्मान और कल्याण को समर्पित रही ‘नाविक मान-सम्मान संगोष्ठी’

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संगठित आर्थिक अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए फर्जी बैंक संचालित कर निवेशकर्ताओं की धनराशि हड़पने वाले अभियुक्त की अपराध से अर्जित लगभग ₹1.42 करोड़ मूल्य की संपत्ति के जब्तीकरण* की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक अनपरा प्रणय प्रसून श्रीवास्तव एवं थानाध्यक्ष म्योरपुर संतोष सिंह को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

IMG-20260719-WA0025

उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में अपराध से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर लगभग ₹1.42 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क/जब्त की गई। सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी पर्वों के दौरान आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें