रिहंदेश्वर धाम से कल्याण केन्द्र तक जयघोष के साथ उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

रिहंदेश्वर धाम से निकली भव्य एवं दिव्य जगन्नाथ रथयात्रा, जयघोष से गूंजा बीजपुर

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर/सोनभद्र -

रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर से परियोजना परिसर स्थित कल्याण केन्द्र तक भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भ्राता बलराम की भव्य एवं दिव्य रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयघोष के बीच रथ को खींचकर धार्मिक आस्था का अद्भुत परिचय दिया।

IMG-20260716-WA0107

घाटमपुर में 36 घंटे से रूक रूक कर बारिश, किसानों में खुशी तों कहीं मायूसी Read More घाटमपुर में 36 घंटे से रूक रूक कर बारिश, किसानों में खुशी तों कहीं मायूसी

रथयात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने परियोजना प्रमुख संजय असाटी का पारंपरिक ढंग से स्वागत कर उन्हें राजा की वेशभूषा में रथ तक लेकर आए। यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत आकर्षक एवं अविस्मरणीय रहा।

राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की टीम ने किया बाढ़ शरणालय का निरीक्षण Read More राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की टीम ने किया बाढ़ शरणालय का निरीक्षण

क्षेत्र के प्रख्यात विद्वान पंडित शिवकांति दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलराम का विधिवत पूजन-अर्चन कराया। इसके उपरांत परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने पुष्पों से सुसज्जित रथ के चारों ओर झाड़ू लगाकर परंपरा का निर्वहन किया तथा रथ की रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया।

तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ला का सोनभद्र भ्रमण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत Read More तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का सोनभद्र भ्रमण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत

रथयात्रा शुरू होते ही इंद्रदेव की कृपा से झमाझम वर्षा होने लगी, जिसे श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का शुभ आशीर्वाद माना। बारिश के बीच भी भक्तों का उत्साह चरम पर रहा। ढोल-नगाड़ों और "जय जगन्नाथ" के गगनभेदी उद्घोष के साथ श्रद्धालु पूरे मार्ग में नाचते-गाते रथ को कल्याण केन्द्र तक लेकर पहुंचे, जहां भगवान के विश्राम की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक पी.के. नायक, जी.सी. साहू, चैतन्य, अभिनव कुमार जैन, संजय कुमार, आर.के. मित्तल, ए.के. जैन, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, अमित सिक्दर, आर.एन. वर्मा, डीएवी के प्राचार्य राजकुमार, राकेश राय, एस.एन. पाठक सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें