नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में जल्द ही बजेगी मोबाइल की 'घंटी, रॉबर्ट्सगंज व घोरावल व दुद्धी के 14 गांवों में बीएसएनएल स्थापित करेगा मोबाइल टॉवर

जिलाधिकारी के निर्देश पर जल्द शुरू होगा टॉवर स्थापना का कार्य

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

प्राकृतिक संसाधनों की समृद्ध धरती सोनभद्र के वासी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इस आधुनिक युग में मोबाइल नेटवर्क की समस्या का सामना कर रहे हैं। लेकिन एक बड़ी आबादी के लिए अब यह समस्या बीते दिनों की बात होने वाली है। प्रदेश की योगी सरकार व जिला प्रशासन के प्रयासों से बीएसएनएल जल्द ही रॉबर्ट्सगंज, घोरावल व दुद्धी तहसील के 14 गांवों में 4-जी टावर स्थापित करेगा। इससे इन गांवों के अलावा आस-पास के क्षेत्र भी मोबाइल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। इंटरनेट तक आसान पहुंच यहां के वासियों के लिए एक बड़ा उपहार साबित होगी। बीएसएनएल द्वारा टॉवर स्थापित किए जाने का कार्य शीध्र ही शुरू किया जाएगा।  

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि भौगोलिक परिस्थितियों के चलते सोनभद्र में आज भी कुछ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है। जिले के कई दूरस्थ गांवों में लोगों को फोन करने के लिए ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ता है, जबकि इंटरनेट सेवा भी अक्सर बाधित रहती है। इसका असर शिक्षा, स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाओं और सरकारी योजनाओं तक लोगों की पहुंच पर पड़ता है। लेकिन अब आमजन की यह समस्या जल्द दूर होने वाली है।

सेवानिवृत्ति  प्रो. मंजूलता को दी गई भावभीनी विदाई। Read More सेवानिवृत्ति  प्रो. मंजूलता को दी गई भावभीनी विदाई।

बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक कर नेटवर्क-विहीन क्षेत्रों की पहचान करने और वहां प्राथमिकता के आधार पर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल रॉबर्ट्सगंज तहसील के 4 गांवों नगवां, दरमा, मड़कुरी, सांडसोत तथा घोरावल तहसील के पांच गांवों ढोलो, सपही, अमिलिपोखर, मूर्तिया व देवगढ़ में 4-जी टावर लगाए जाएंगे। इसी तरह से दुद्धी तहसील क्षेत्र के पांच गांवों डूमा, जौराही, गंगहर,शिशवा व पतखिरना में भी टावर लगने से जल्द ही मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

अवैध कब्जों पर फिर चला बुलडोजर, नैनी गेट पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी। Read More अवैध कब्जों पर फिर चला बुलडोजर, नैनी गेट पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी।

उन्होंने बताया कि टॉवर स्थापित किए जाने का कार्य शीध्र ही शुरू हो जाएगा।जिलाधिकारी ने बताया कि इन 14 गांवों में मोबाइल टॉवर स्थापित किए जाने के बाद दूसरे चरण में दुद्धी तहसील के 4 व ओबरा तहसील के 6 गांवों को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने के लिए टॉवर स्थापित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही बीएसएनएल द्वारा दुद्धी के सोढ़ो, बिच्छी, कोटा, जोरकहू व ओबरो के पकरी,झरिया, कंधौरा, भरमहोरी, कनेहरा व बैरपुर में भी मोबाइल टॉवर स्थापित किए जाएंगे।

कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में गोविंद नगर में जारी सघन गश्त, कई गये जेल   Read More कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में गोविंद नगर में जारी सघन गश्त, कई गये जेल  

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें