ओबरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक गांजा तस्कर गिरफ्तार

जनपद अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) के साथ रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा जनपद सोनभद्र में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानन्द राय के नेतृत्व में ओबरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक-14.07.2026 को समय करीब 20.10 बजे संकट मोचन

मंदिर खैरटिया रोड पुलिया के पास से एक नफर अभियुक्त अभिषेक मिश्रा उर्फ शिवम पुत्र सनत मिश्रा, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, संकट मोचन मंदिर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र (मूल निवासी ग्राम बघोर, थाना अमिलिया, जिला सीधी, मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

सावन के द्वितीय सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों, कांवड़ मार्गों एवं घाटों पर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण Read More सावन के द्वितीय सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों, कांवड़ मार्गों एवं घाटों पर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण

उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 159/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 14.07.2026 को ओबरा पुलिस टीम, क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं अपराध नियंत्रण हेतु भ्रमणशील थी।

हरे पेड़ों पर चला आरा, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी Read More हरे पेड़ों पर चला आरा, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

इसी दौरान संकट मोचन मंदिर खैरटिया रोड पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अभिषेक मिश्रा उर्फ शिवम पुत्र सनत मिश्रा, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, संकट मोचन मंदिर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र (मूल निवासी ग्राम बघोर, थाना अमिलिया, जिला सीधी, मध्य प्रदेश) को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में रखा 01 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा के साथ नकद बरामद हुआ।

बिजली बिलों में वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन Read More बिजली बिलों में वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुनील कुमार , हे0का0 संतोष कुमार पटेल ,  हे0का0 अनिल गुप्ता , रि0आ0 हर्ष सिंह चंदेल शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें