नवीनतम
फीचर्ड
जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रशासक बने संजय चौधरी भव्य स्वागत समारोह संपन्न
बस्ती जिला पंचायत बस्ती के नवनियुक्त प्रशासक *संजय चौधरी* के स्वागत अभिनंदन समारोह में आज भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी ।
बस्ती - जिला पंचायत बस्ती के नवनियुक्त प्रशासक *संजय चौधरी* के स्वागत अभिनंदन समारोह में आज भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी ।
संजय चौधरी का फूल-मालाओं से स्वागत हुआ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया गया । वक्ताओं ने कहा कि संजय चौधरी के नेतृत्व में जिला पंचायत के विकास कार्यों को गति मिलेगी । कार्यक्रम में जिला पंचायत को पारदर्शी और जनहितकारी तरीके से चलाने का संकल्प लिया गया । पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और विकास को आगे बढ़ाने की बात कही ।
संजय चौधरी ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वर्तमान समय में केन्द्र व राज्य गरीबों व असहाय परिवारों की सरकार है वर्तमान सरकार में सभी जाति धर्म के लोग सुरक्षित है सभी को समान लाभ दिया जा रहा है ।
स्वास्थ्य , शिक्षा, मुफ्त राशन घर - घर तक निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है और सभी पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ निष्पक्ष रूप से मिल रहा है अगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ जीतेगी और यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री बनेंगी । कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। स्वागत समारोह में जिले के अधिकांश जिला पंचायत सदस्य व प्रतिनिधि उपस्थित रहे हैं ।
प्रशासक के रूप में संजय चौधरी के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी कि जिला पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाना और पारदर्शिता बरतना होगी। बस्ती की जनता को उम्मीद है कि अब फंड का सही उपयोग होगा और काम जमीन पर दिखेंगा।
yogi adityanath swatantra prabhat bjp Basti uttar pradesh news public welfare district administration government schemes Uttar Pradesh Politics Rural Development Transparency local politics BJP Leaders Good Governance Development Works Panchayat Administration Pankaj Chaudhary Welcome Ceremony Sanjay Chaudhary Zila Panchayat Basti


Comments