स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप के क्लीनिक को किया सील,मचा हड़कंप 

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

हलिया। मिर्जापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर।अपर निदेशक स्वास्थ्य विंध्याचल मंडल व मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रतेह चौराहा देवरी उत्तर गांव स्थित झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया।उप मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारी रजिस्ट्रेशन निजी अस्पताल डा॰ अवधेश कुमार सिंह,डा॰ आर एन सिंह व डा॰ विनीत ने

झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए झोलाछाप एबी यादव की अवैध क्लीनिक को सील कर दिया। मौके पर मौजूद झोलाछाप द्वारा रजिस्ट्रेशन आदि का कोई कागजात नही दिखाने पर टीम ने नोटिस दिया।इस संबंध में क्षेत्र के बबुरा कलां गांव निवासी दिनेश सिंह ने झोलाछाप की दवा इलाज से बेटी की तबीयत बिगड़ने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग के

गोरखपुर ग़ोला में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 14 पर मुकदमा दर्ज Read More गोरखपुर ग़ोला में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 14 पर मुकदमा दर्ज

उच्चाधिकारियों से झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई थी। दिनेश सिंह का आरोप है कि बीते फरवरी माह में झोलाछाप के गलत दवा देने से बेटी की हालत गंभीर होने पर बीएचयू वाराणसी में भर्ती करवाया था।जिसकी अब तक दवा चल रही है।डिप्टी सीएमओ डा॰ अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि एडी हेल्थ व सीएमओ के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित झोलाछाप के क्लीनिक को सील कर दिया गया है।स्वास्थ्य विभाग की इस

मंडलीय अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत परिजनों ने किया हंगामा डॉक्टरो के उपर  लापरवाही का लगाया आरोप।  Read More मंडलीय अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत परिजनों ने किया हंगामा डॉक्टरो के उपर  लापरवाही का लगाया आरोप। 

कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से क्लीनिक व अस्पताल खोलकर दवा इलाज कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं टीम के जाने के बाद अवैध रूप से दवा इलाज कर रहे झोलाछापों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से झोलाछापों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 06 लाख के हेरोइन के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद Read More थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत ₹ 06 लाख के हेरोइन के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें