महर्षि महेश योगी आश्रम में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा  संपन्न।

नैनी स्थित महर्षि महेश योगी आश्रम परिसर में भगवान जगन्नाथ  की पावन रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना क

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  ।
 
नैनी, प्रयागराज
 
नैनी स्थित महर्षि महेश योगी आश्रम परिसर में भगवान जगन्नाथ  की पावन रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना क
।रथ यात्रा में मुख्य पुजारी सतपति वीरांचि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। कार्यक्रम में आश्रम प्रभारी सुनील श्रीवास्तव, बसंत दास, मीडिया प्रभारी संजय श्रीवास्तव, ऋषि त्रिवेदी, राम मंगल गुप्ता, सियाराम, जितेंद्र दास सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।पूरे कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ जी के जयघोष के साथ रथ यात्रा में सहभागिता निभाई और आयोजन के सफल संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भगवान जगन्नाथ जी से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें