करछना में डिवाइडर से टकराई बस, देखते ही देखते लगी भीषण आग।
करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव के समीप बुधवार को एक यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्वतंत्र प्रभात ।
प्रयागराज।
करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव के समीप बुधवार को एक यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ और यात्रियों की तत्परता से सभी लोग समय रहते बस से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिवाइडर से टकराने के बाद बस के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने तत्काल बस रोक दी, जिसके बाद यात्री किसी तरह बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।
घटना की सूचना मिलते ही करछना थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था।
।
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या ईंधन रिसाव के कारण आग लगी हो सकती है।
swatantra prabhat uttar pradesh news Local News Prayagraj Prayagraj Traffic Incident Road safety alert emergency response india Fire brigade action Passenger Safety Karchhana News Prayagraj Bus Accident Dharwara Village Incident Bus Fire News Bus Catches Fire Karchhana Police Short Circuit Suspected


Comments