श्रीभूमि जिले के आउलआला में धूमधाम से आयोजित हुआ जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु।
असम के श्रीभूमि जिले के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ आउलआला गांव में भी 16 जुलाई, गुरुवार को भगवान श्री श्री जगन्नाथ की पवित्र रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में निकाली गई।
असम के श्रीभूमि जिले के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ आउलआला गांव में भी 16 जुलाई, गुरुवार को भगवान श्री श्री जगन्नाथ की पवित्र रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में निकाली गई। इस वर्ष आउलआला सार्वजनिक रथयात्रा महोत्सव ने अपने 18वें वर्ष में प्रवेश किया।
आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। शाम छह बजे आउलआला शिव मंदिर परिसर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा एवं शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
शोभायात्रा सीआरपीएफ कैंप और तिमुखा क्षेत्र से होकर गुजरी और पुनः शिव मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
रथयात्रा के अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। बच्चों और श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद लिया।
शोभायात्रा के समापन के बाद भगवान श्री जगन्नाथ की आरती, दशावतार गीत, भक्तिमय नृत्य सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज में शांति, सद्भाव, सौहार्द और समृद्धि की कामना की गई।
महोत्सव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में पुलिस प्रशासन के सहयोग की भी सराहना की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष रुनु सिन्हा, उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा, सचिव रंजू सिन्हा, सह-सचिव रीमी सिन्हा सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
swatantra prabhat rath yatra mahotsav Assam Local News Sribhumi district news Devotional Gathering Assam Jagannath Rath Yatra Aulala Village Rath Yatra Lord Jagannath Festival Assam Cultural Event Jagannath Procession Shiv Temple Aulala Religious Celebration India Community Festival Cultural Programs Assam Peace and Harmony Message


Comments