नवीनतम
फीचर्ड
रा.अ.मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णानंद उपाध्याय का कार्यकर्ताओं ने कप्तानगंज चौराहे पर किया भव्य स्वागत
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णानंद उपाध्याय का बस्ती जनपद के कप्तानगंज चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
बस्ती। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णानंद उपाध्याय का बस्ती जनपद के कप्तानगंज चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
स्वागत समारोह के उपरांत जिला अध्यक्ष ने कप्तानगंज स्थित माँ दुर्गा मंदिर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।स्वागत में बृजेश त्रिपाठी,आदित्य पांडे,बेबी सिंह,मोहम्मद आलम,विजय मिश्रा,अश्वनी पाठक, सुनील तिवारी,परम जियावन प्रजापति, अमित ओझा,अंश तिवारी आदि रहे उपस्थित ।
uttar pradesh swatantra prabhat Basti basti news uttar pradesh news kaptanganj Community Participation party workers supporters local politics Public Outreach Organizational Strength Welcome Ceremony National Adhikar Morcha Krishna Nand Upadhyay Political Organization Maa Durga Temple Social Leadership Floral Welcome District President


Comments