बहू-बेटी सम्मेलन में महिला सुरक्षा का संकल्प, गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान

खजनी तहसील में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला, 26 प्रतिभागियों ने महिला अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जनजागरण का लिया संकल्प

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

ब्युरो कार्यालय गोरखपुर ( उत्तर प्रदेश)

 ख़जनी /गोरखपुर। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों को लेकर समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को खजनी तहसील सभागार में 'नारी शक्ति बहू-बेटी सम्मेलन' के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी आनंद कुमार कटारिया ने की, जबकि संचालन एवं नेतृत्व थाना खजनी के अपराध निरीक्षक दीनानाथ सरोज ने किया। कार्यशाला का आयोजन गोरखपुर पुलिस ने यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से कराया।


कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, बेसिक शिक्षा, पंचायतीराज, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित विभिन्न विभागों के कुल 26 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा कानूनों, सरकारी योजनाओं, महिला हेल्पलाइन सेवाओं तथा उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।


विशेषज्ञों ने दी कानून, साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों की जानकारी

समेकित विद्यालय मेजा में हरितिमा वृक्षारोपण ।100 उपयोगी पौधों का रोपण। Read More समेकित विद्यालय मेजा में हरितिमा वृक्षारोपण ।100 उपयोगी पौधों का रोपण।


कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती स्वेता पांडेय (स्वास्थ्य विभाग), प्रभा शर्मा (न्यू कॉन्सेप्ट) तथा उपनिरीक्षक प्रिया राव (पुलिस विभाग) ने महिलाओं की सुरक्षा, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा से संरक्षण, बाल विवाह रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूक समाज ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को प्रभावी ढंग से रोक सकता है।

थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। Read More थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।


महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना समाज की जिम्मेदारी : एसडीएम

राज्यपाल  की अध्यक्षता में  (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय  का नवम दीक्षांत समारोह संपन्न। Read More राज्यपाल  की अध्यक्षता में  (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय  का नवम दीक्षांत समारोह संपन्न।


उपजिलाधिकारी आनंद कुमार कटारिया ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर निर्भर करती है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी महिला अपने अधिकारों से वंचित न रहे।

पुलिस ने निर्भीक होकर शिकायत करने की अपील की

अपराध निरीक्षक दीनानाथ सरोज ने कहा कि पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा का माहौल बनाना भी उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय पुलिस से संपर्क करने और हेल्पलाइन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने का आग्रह किया।

IMG-20260716-WA0179
कार्यक्रम के अंत में सभी विभागों के प्रतिनिधियों ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।  शिक्षिका सुषमा त्रिपाठी ने सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की मजबूत नींव रखकर महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और अधिकारों के प्रति सजग बनाना बताई ।

Post Comments

Comments