सेवानिवृत्ति प्रो. मंजूलता को दी गई भावभीनी विदाई।
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नैनी में बुधवार ( को संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्या प्रो. मंजू लता
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नैनी में बुधवार ( को संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्या प्रो. मंजू लता के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश प्रो. शशि कपूर के संरक्षण एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान महाविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्रो. मंजू देवी को पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर व मोमेंटो इत्यादि भेंट कर उनका भव्य सम्मान किया।
भावुक क्षण में विभिन्न प्राध्यापकों ने प्रो. मंजूलता के साथ बिताए गए सेवाकाल के अपने संस्मरण और अनुभवों को साझा किया। विदाई के इस पड़ाव पर प्रो. मंजू लता स्वयं भी बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने अपने लंबे जीवनकाल के शिक्षण कार्यों की आख्या (विवरण) प्रस्तुत करते हुए सहकर्मियों और छात्र-छात्राओं से मिले स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश ने प्रो. मंजू लता की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय के विकास और संस्कृत विभाग को ऊंचाइयों पर ले जाने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उनकी समर्पित सेवा हमेशा प्रेरणा देती रहेगी कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. जयराम त्रिपाठी द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो भास्कर शुक्ल द्वारा किया गया। समारोह में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने उनके दीर्घायु भविष्य की कामना की।
swatantra prabhat academic excellence naini prayagraj Prayagraj Education News Prof Om Prakash Hemwati Nandan Bahuguna College HNBGPG College Naini Prof Manju Lata Retirement Sanskrit Department Higher Education Uttar Pradesh Prof Shashi Kapoor Retirement Felicitation Ceremony Government PG College Education Sector News Faculty Farewell Event


Comments