राज्यपाल  की अध्यक्षता में  (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय  का नवम दीक्षांत समारोह संपन्न।

दीक्षांत समारोह में 81,882 विद्यार्थियों को उपाधियाँ, 236 मेधावियों को 242 पदक प्रदान किए गए

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
ब्यूरो प्रयागराज 
 
उत्तर प्रदेश की  राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में गुरूवार को प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज का नवम दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ।
 
समारोह में कुल 81,882 उपाधियाँ प्रदान की गईं। इनमें 42,960 छात्राएँ तथा 38,922 छात्र सम्मिलित हैं। उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 236 विद्यार्थियों को कुल 242 पदक प्रदान किए गए, जिसमें विभिन्न विषयों में उत्कृबैग6ष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 73 विधार्थिंयों को गोल्ड मेडल, 82 विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल व 87 विद्यार्थियों को कांस्य मेडल प्रदान किया। पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 158 छात्राएँ तथा 78 छात्र शामिल हैं। सभी उपाधियों को डिजीलॉकर पर उपलब्ध कराया गया।
 
  राज्यपाल  ने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को डिग्रियों की हार्ड कॉपी प्राप्त करने के बजाय डिजिलॉकर के माध्यम से अपनी डिग्रियां ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाए।
 
दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुलाधिपति जी के द्वारा विश्वविद्यालय की तीन महत्वपूर्ण शैक्षणिक सुविधाओं-अकादमिक भवन-सी, लर्निंग रिसोर्स सेंटर (प्रथम तल) एवं समेकित सुविधा भवन का लोकार्पण किया गया। इन भवनों से हजारों विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और शोध की सुविधा उपलब्ध होगी। कुलाधिपति जी के द्वारा समाजसेवी श्री खत्री अब्दुल सत्तार बापू को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मानद डी.लिट. उपाधि से सम्मानित किया। उन्होंने मानद उपाधि प्राप्तकर्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ मानवता की सेवा ही सच्ची उपाधि है। इस दौरान विश्वविद्यालय की वार्षिक स्मारिका एवं विभिन्न प्रतिवेदनों का लोकार्पण किया गया।
 
अध्यापन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 04 शिक्षकों, खेलकूद में राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले 14 खिलाड़ियों तथा एचपीवी टीकाकरण अभियान में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत गोद लिए गए गांवों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए जन भवन की ओर से पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान की गईं। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा ही जीवन सुरक्षा हैं, विषय पर आधारित मनमोहक प्रस्तुती दी गयी। कार्यक्रम में राजकीय बालिका गृह की बालिकाओं द्वारा ‘‘आरम्भ है, प्रचण्ड है’’ गीत पर प्रस्तुती देकर सभी का मन मोह लिया।
 

About The Author

Post Comments

Comments