अधिवक्ताओं ने जिला कचहरी के बाहर, टायर जलाकर किया प्रदर्शन; फर्जी मुकदमा दर्ज करने का लगाया आरोप।

जिला कचहरी परिसर के बाहर बुधवार सुबह अधिवक्ताओं के एक समूह ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
प्रयागराज।
 
जिला कचहरी परिसर के बाहर बुधवार सुबह अधिवक्ताओं के एक समूह ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने सड़क पर टायरों में आग लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। 
 
प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का आरोप था कि जार्जटाउन थाने में कुछ अधिवक्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कहना था कि बिना निष्पक्ष जांच के मुकदमा दर्ज करना न्याय व्यवस्था और अधिवक्ता समाज की गरिमा के खिलाफ है। अधिवक्ताओं ने संबंधित मुकदमा तत्काल वापस लेने और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 
विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता कचहरी के बाहर एकत्र हो गए। उन्होंने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और टायरों में आग लगाकर अपना आक्रोश जताया। इससे जिला कचहरी के आसपास यातायात प्रभावित हो गया और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें