निर्माणाधीन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पहुंचीं मंडलायुक्त
प्रयागराज में निर्माणाधीन डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का शुक्रवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज ।
प्रयागराज में निर्माणाधीन डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का शुक्रवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को एक सप्ताह के भीतर 500 से 800 अतिरिक्त श्रमिकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अगली समीक्षा बैठक तक अपेक्षित प्रगति नहीं मिली तो निर्माण कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) को तलब किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर विश्वविद्यालय परिसर में बन रहे विभिन्न भवनों की डिजाइन, ड्रॉइंग एवं निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में चल रहे सिविल कार्य, प्लास्टरिंग, टाइल्स, फॉल्स सीलिंग, लिफ्ट स्थापना तथा अन्य निर्माण गतिविधियों की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य का गुणवत्ता परीक्षण एवं तकनीकी सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी खामी सामने न आए।
उन्होंने सभी निर्माण कार्य 15 नवंबर तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का शुभारंभ निर्धारित समयसीमा के भीतर कराया जाए। मंडलायुक्त ने विश्वविद्यालय प्रशासन, कुलपति एवं कुलसचिव के साथ समन्वय स्थापित कर फर्नीचर, कक्षाओं, छात्रावासों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के लिए तत्काल क्रय आदेश जारी करने के निर्देश दिए, ताकि भवन तैयार होते ही विश्वविद्यालय पूर्ण रूप से संचालित किया जा सके और विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियां बिना किसी विलंब के प्रारंभ हो सकें।
breaking news uttar pradesh news infrastructure development Higher Education Development Project University Campus Education Infrastructure Swatantra Prabhat** **Prayagraj News Dr Rajendra Prasad National Law University Law University Project Divisional Commissioner Soumya Agarwal Construction Review Project Inspection Government Review


Comments