शिक्षक की पत्नी ने अपने ही पति पर दूसरी पत्नी रखने का लगाया आरोप

जिले केविकास खण्ड हर्रैया में तैनात एक शिक्षक पर पहली पत्नी ने अपने ही पति पर बिना तालाक दिये दूसरी पत्नी रखने का आरोप

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बस्ती । जिले केविकास खण्ड हर्रैया में तैनात एक शिक्षक पर पहली पत्नी ने अपने ही पति पर बिना तालाक दिये दूसरी पत्नी रखने का आरोप लगाई है और मुख्यमंत्री पोर्टल , जिलाधिकारी , बेसिक शिक्षा अधिकारी, हर्रैया थाने पर शिकायत की है लेकिन पीड़िता को अभी तक न्याय नही मिल पा है ।
 
    आपको बता दें कि पीड़िता अल्का निवासी-मिर्जापुर, पोस्ट-सरैया अतिबल, विकास खण्ड-हरैया, तहसील-हरैया, जिला-बस्ती की निवासिनी है । पीड़िता का विवाह हर्रैया में एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक से दिनांक - 11.11.2018 को एकता मैरेज हाल गायघाट बस्ती से हुआ था। पीड़िता एवं पीड़िता के पति के संयोग से एक पुत्र सक्षम दिव्यकीर्ति दिनांक - 29.11.2019 को पैदा हुआ था प्रारम्भ में पीड़िता एवं उनके पति के मध्य संबन्ध सामान्य थे कुछ समय बाद पीड़िता के पति का संबन्ध अन्य महिला से हो गया पीड़िता के पति पीड़िता से बिना तलाक लिए प्रियंका पुत्री स्व० बनवारी ग्राम केशवापुर, थाना हरैया, जिला बस्ती से दूसरा विवाह कर लिया है ।
 
विवाह करके तहसील हरैया के मोहल्ला अटवा में एक किराये के मकान में रहने लगे हैं जब पीड़िता को पता चला तो पीड़िता ने हरैया के अटवा मोहल्ला में पहुंची तो पीड़िता के पति और उसकी दूसरी पत्नी प्रियंका ग्राम केशवापुर, जिला बस्ती द्वारा पीड़िता के जान पर हमला किया गया पीड़िता ने किसी तरह जान बचाकर 112 नम्बर पुलिस प्रशासन की मदद से अपनी जान बचाई थी ।
 
वर्तमान में भी पीड़िता के पति अवैध लडकी के साथ गायब है । पीड़िता के पति द्वारा किया गया यह उक्त कृत्य अवैध है एवं राज्य कर्मचारी सेवा नियमावली के विरूद्ध है। जिसके लिए उनके विरूद्ध समक्ष न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया जाना आवश्यक है ।
 
    अब बड़ी बात यह है कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा व न्याय के  लिए बड़े - बड़े दावे करती है पूरा दावा फेल दिखाई पड़ रहा है । आख़िर पीड़िता को कहीं नही न्याय मिल पा रहा है ? जिसको लेकर जिले में तरह - तरह की चर्चाएं चल रही है ।
 
उक्त प्रकरण में बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक को नोटिस जारी कर दिया गया है नोटिस का जबाव आने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार