पारिवारिक कलह के चलते युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, ।

औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरवा खास गांव में एक 32 वर्षीय युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान अंकित मिश्रा (32), पुत्र लालचंद मिश्रा के रूप में हुई है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  
 
नैनी प्रयागराज:।
 
औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरवा खास गांव में एक 32 वर्षीय युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान अंकित मिश्रा (32), पुत्र लालचंद मिश्रा के रूप में हुई है।
 
 घटना गुरुवार तड़के की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा कमरे की सघन तलाशी ली गई, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती पूछताछ में परिवार के सदस्य इस घटना का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित मिश्रा अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह गांव में ही स्थित एक सरकारी राशन की दुकान पर काम करता था। करीब छह साल पहले उसका विवाह हुआ था और उसकी तीन छोटी बेटियां हैं।
 
गुरुवार सुबह जब परिवार के सदस्य उसके कमरे में गए, तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। घर में चीख-पुकार मचने के बाद आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि अंकित का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। 
 
इसी कारण उसकी पत्नी पिछले करीब तीन महीनों से अपनी बहन के घर रह रही थी। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें