जिलाधिकारी मिर्जापुर के औचक निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में मिली भारी अनियमितता एमवाईसी व फार्मासिस्ट पर कार्रवाई के निर्देश।
हलिया मीरजापुर
संवाददाता प्रवीण तिवारी
मीरजापुर। जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में भारी गड़बड़ियां एवं विभिन्न अनियमिताएं सामने आई है।
निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एमवाईसी डॉक्टर अवधेश कुमार बिना किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले। साथ ही उनके बिना अनुमति जिला मुख्यालय से बाहर रहने की भी जानकारी मिली। इस पर जिलाधिकारी ने उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए।
वही दवा वितरण कक्ष के निरीक्षण में दवा वितरण का इंडेक्स तैयार न होने तथा वितरित दावाओ का कोई समुचित अभिलेख या हिसाब किताब नहीं मिलने पर फार्मासिस्ट अजय कुमार कुशवाहा के विरुद्ध विशेष प्रतिकूल विशिष्ट दिए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए


Comments