बिजली विभाग की लापरवाही से मंदिर के गाय की करंट लगने से मौत, लोगों में आक्रोश।
नैनी थाना क्षेत्र के डांडी विद्या नगर में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
नैनी थाना क्षेत्र के डांडी विद्या नगर में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। क्षेत्र स्थित कृष्णेश्वर महादेव मंदिर के सामने गाय की खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से करंट लगने से मौत हो गई।घटना बृहस्पतिवार देर शाम की बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डांडी विद्या नगर स्थित कृष्णेश्वर महादेव मंदिर से कुछ दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप 60 फीट रोड पर 'मोहित शीशा वाले' की दुकान के सामने बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा के लिए लोहे की जाली नहीं लगाई गई है, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।बताया गया कि बृहस्पतिवार देर शाम मंदिर का नंदी परिसर से बाहर निकलकर सड़क किनारे चरते हुए ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया। सुरक्षा जाली न होने के कारण वह ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया और उसे तेज करंट लग गया। करंट लगने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई।


Comments