फीचर्ड
निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर मे 230 लोगों को चश्मे व 300 लोगों को वितरित किए गए छाते
शिविर का शुभारम्भ एस.पी. ग्रुप के निदेशक आशीष दूबे एवं एस.आर.डी. हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. रोहन दूबे ने दीप प्रज्वलित कर किया
बस्ती। स्वर्गीय राजेश दूबे जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधीनगर स्थित एस.आर.डी. हॉस्पिटल में गुरुवार को विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किडनी, लीवर, रक्त, कोलेस्ट्रॉल, शुगर, ब्लड प्रेशर तथा थायराइड की निःशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही नेत्र रोगियों की जांच कर 230 लोगों को निःशुल्क चश्मे तथा बरसात से बचाव हेतु 300 छाते वितरित किए गए।
शिविर का शुभारम्भ एस.पी. ग्रुप के निदेशक आशीष दूबे एवं एस.आर.डी. हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. रोहन दूबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने स्व. राजेश दूबे जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजेश दूबे का जीवन समाज सेवा, सरलता और आत्मीयता का प्रतीक था तथा उनकी स्मृति में आयोजित यह शिविर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
शिविर में कुल 1360 मरीजों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया। इनमें जनरल फिजीशियन डॉ. अश्विनी सिंह, डॉ. अभिनव मिश्र, डॉ. हुसैन, महिला रोग विशेषज्ञ, न्यूरो फिजीशियन डॉ. के.के. दूबे, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर एस.पी. ग्रुप के निदेशक अखिलेश दूबे, धीरेंद्र शुक्ल, विनय शुक्ल, सत्यदेव शुक्ल, भोलानाथ चौधरी, कृष्णमणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश दूबे, मनीष सिंह, देवव्रत शुक्ल, विष्णु शुक्ल, रामचन्द्र यादव, ओमप्रकाश आर्या, गरुणध्वज पाण्डेय, प्रदीप दूबे, डॉ. के.के. सिंह, एम.पी. दूबे, गोपेश्वर त्रिपाठी, कैलाशनाथ दूबे, सुशील मिश्र, अनुराग शुक्ल, प्रभुप्रीत सिंह, संतोष दूबे, अभिषेक त्रिपाठी, सुनील सिंह, वीरेन्द्र उर्फ बंकू, रामानन्द उर्फ नन्हे सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अखिलेश दूबे ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया
breaking news swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news बस्ती umbrella distribution social service public health health camp free health checkup Free Medical Camp Blood Sugar Test Patient Care Medical Awareness SRD Hospital Rajesh Dubey Memorial Ashish Dubey Dr Rohan Dubey Eye Checkup Free Spectacles Kidney Test Liver Screening Blood Pressure Check Thyroid Test Specialist Doctors


Comments