बुराड़ी में पत्रकार पर जानलेवा हमला

पत्रकार सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ईश मलिक ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रास्ता रोका और अचानक डंडों से उन पर हमला कर दिया।घटना के बाद किसी तरह खुद को संभालते हुए पीड़ित ने अपने परिजनों को फोन कर पूरी जानकारी दी।उनका आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी, लेकिन काफी समय तक कोई पीसीआर वैन मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद रात करीब 12:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज किए।आरोप हैं कि घटना के लगभग 12 घंटे बाद हल्की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।
 
ईश मलिक ने बताया कि इस घटना से पहले उन्होंने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत देकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मिल रही धमकियों की जानकारी दी थी। उन्होंने आशंका जताई थी कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है,लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पत्रकार ने कहा कि यदि पुलिस निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं करती और उचित धाराएं नहीं जोड़ी जातीं,तो वह न्याय के लिए उच्च अधिकारियों से लेकर उच्च न्यायालय तक का दरवाजा खटखटाएंगे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें