सहकार से समृद्धि सहकारिता सप्ताह अभियान के तहत किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

किसने की समस्याओं को सुना गया और सभी किसानों से फार्मर आईडी बनवाने के लिए अनुरोध किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/ विकास खंड बिथरी चैनपुर में सहकारिता सप्ताह के उपलक्ष्य में "धरती माता बचाओ अभियान" एवं "नैनो उर्वरक : महत्व एवं उपयोग" विषय पर आधारित किसान सभा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, बरेली  बृजेश सिंह परिहार रहे। क्षेत्र अधिकारी इफको,  कार्तिक सिंह,  हरीश गंगवार,प्रबंधक इफ्को एमसी,  कृष्ण मोहन, अपर जिला सहकारी अधिकारी  सुधीश गौतम अपर जिला सहकारी अधिकारी तथा समिति के सचिव संकल्प उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम के शुभारंभ उपरान्त क्षेत्र अधिकारी इफको श्री कार्तिक सिंह द्वारा किसानों को वैकल्पिक उर्वरकों के प्रयोग से फसल उत्पादन में वृद्धि, लागत में कमी तथा बेहतर गुणवत्ता आदि साथ ही परंपरागत उर्वरकों के अधिक उपयोग से मृदा , जल एवं वायु पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव साथ ही क्षीण हो रहे मिट्टी की उर्वरता के बारे में जानकारी दी गई एवं मिट्टी में सूक्ष्म जीवों की संख्या को बढ़ाने हेतु कॉन्सर्टिया के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।
 
साथ ही किसानों को नैनों उर्वरकों की विशेषता, विभिन्न फसलों में उपयोग विधि, उपयोग हेतु उचित समय, सही मात्रा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। हरीश गंगवार  ने फसल सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी और किसान सुरक्षा बीमा योजना के बारे में किसानों को अवगत करवाया।
 
मुख्य अतिथि  बृजेश सिंह परिहार ने अपने संबोधन में सहकारिता सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सहकारी समितियां किसान हितों के लिए समर्पित संस्थाएं हैं और विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को निरंतर लाभान्वित कर रही हैं। साथ ही संतुलित उर्वरकों का प्रयोग कर नैनो उर्वरकों के प्रयोग हेतु किसानों से आग्रह किया गया एवं समितियों के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। किसने की समस्याओं को सुना गया और सभी किसानों से फार्मर आईडी बनवाने के लिए अनुरोध किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें