फीचर्ड
घर से लापता युवती का नहर किनारे मिला दुपट्टा व चप्पल
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शुरू कराई तलाश
अंबेडकरनगर- सम्मनपुर क्षेत्र के टंडवा सिसारा गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक युवती का दुपट्टा और चप्पल गांव के बाहर नहर की पटरी पर मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के नहर में डूबने की आशंका जताते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। टंडवा सिसारा निवासी राम प्रताप की 24 वर्षीय पुत्री प्रीति बुधवार रात घर से गायब हो गई थी। परिजनों के अनुसार प्रीति मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से चल रहा था। बुधवार रात प्रीति शौच के लिए घर से निकली थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर नहर की पटरी पर ग्रामीणों ने दुपट्टा और चप्पलें पड़ी देखीं। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने दुपट्टा और चप्पलें प्रीति की होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती की नहर में तलाश शुरू कराई है। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि नहर में युवती के डूबने की आशंका के चलते गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी गई है। युवती के मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
breaking news swatantra prabhat uttar pradesh police Latest News स्वतंत्र प्रभात अंबेडकरनगर ambedkar nagar news Rescue Operation police investigation Emergency Response Public Safety Local Police Missing Case Search Operation सम्मनपुर Tandwa Sisara Missing Woman Canal Search Diver Team Dupatta Found Slippers Recovered Abhishek Tripathi Family Appeal Canal Bank Prabhat News


Comments