नहर किनारे मिला अज्ञात शव:कटका थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर चकिया में पुलिस जांच में जुटी

अंबेडकरनगर में कटका थाना क्षेत्र के अहिरौली ग्राम सभा अंतर्गत हरसिंहपुर चकिया में नहर के पास एक अज्ञात शव मिला है। यह जानकारी आज सुबह लगभग 11 बजे सामने आई।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अंबेडकरनगर में कटका थाना क्षेत्र के अहिरौली ग्राम सभा अंतर्गत हरसिंहपुर चकिया में नहर के पास एक अज्ञात शव मिला है। यह जानकारी आज सुबह लगभग 11 बजे सामने आई।स्थानीय लोगों ने नहर किनारे सरपट की झाड़ी में शव देखा, जिसके बाद उन्होंने कटका थाना पुलिस को सूचना दी।
 
सूचना मिलते ही कटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अहिरौली गांव के प्रधान सरवन कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है।पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें