फीचर्ड
तहसील टांडा में बाढ़ प्रभावित गांवों में 7 से 31 जुलाई तक राहत चौपालों का आयोजन
जिलाधिकारी के निर्देश पर जनहानि एवं धनहानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
अम्बेडकरनगर- संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तहसील टांडा के बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। 7 जुलाई से 31 जुलाई, 2026 तक इन क्षेत्रों में राहत चौपालों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों को बाढ़ पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान सावधानियां, बचाव व राहत व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।उप जिलाधिकारी टांडा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनहानि एवं धनहानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
राहत चौपालों के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि बाढ़ के समय क्या करें और क्या न करें, सुरक्षित स्थानों एवं राहत शिविरों तक पहुंचने की प्रक्रिया, तटबंधों व नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए विशेष सावधानियां, बच्चों, वृद्धों, दिव्यांगजनों एवं गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा, पशुओं की सुरक्षा एवं पशु चिकित्सा सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, जलजनित रोगों से बचाव, सर्पदंश व डूबने जैसी आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सीय सहायता की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा अफवाहों से बचने, केवल प्रशासन द्वारा जारी प्रमाणिक सूचनाओं पर विश्वास करने, हेल्पलाइन नंबर, नियंत्रण कक्ष तथा राहत व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
सामुदायिक सहभागिता और स्वयंसेवकों की भूमिका पर भी विशेष जोर रहेगा।राहत चौपालों में ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, आशा, पंचायत सहायक सहित राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, पशुपालन, सिंचाई, विद्युत, पूर्ति एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे तथा जनसामान्य को जागरूक करने के साथ ही स्थानीय समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित करेंगे।
राहत चौपालें 9 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी। इनमें माझा औसानपुर, माझा सलाहपुर रजौर, माझा मीरानपुर बभनपुरा, माझा सलारपुर, कटरिया, माझा रायपुर, माझा कला, माझा ककराही, माझा आसोपुर, माझा महरीपुर, माझा छज्जापुर, माझा चिन्तौरा, माझा उल्टहवा, माझा डुहिया, रसूलपुर मुबारकपुर, माझा इस्माइलपुर बेल्दहा, माझा अजमेरीबादशाहपुर, माझा फूलपुर और माझा केवटला शामिल हैं।जिला प्रशासन ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे राहत चौपालों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा आपदा की स्थिति में धैर्य बनाए रखते हुए केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
breaking news swatantra prabhat अम्बेडकरनगर स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news district administration disaster management Community Participation Public Safety River Safety जनजागरूकता अभियान Flood Affected Villages Monsoon Safety Emergency Preparedness Disaster Prevention टांडा तहसील Flood Relief Chaupal Flood Awareness Flood Preparedness Relief Camp Village Awareness Disaster Response SDM Tanda Helpline Information Flood Control


Comments