नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार
त्रिलोकपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा दिया ।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता .
सिद्धार्थनगर ।
त्रिलोकपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा दिया ।
डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के पर्यवेक्षण में हरेकृष्ण उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना त्रिलोकपुर की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 126/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को शुक्रवार को डोमसरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा दिया,गिरफ्तार अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम डोमसरा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है,गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय,हे0का0 सरोज कुमार यादव,रि0का0 विशाल बौद्ध व रि0का0 कृष्ण कुमार शामिल रहें।


Comments