फीचर्ड
बीस दिन में दो बेटों की मौत से उजड़ा परिवार, बनपुरवा में संदिग्ध मौतों से सनसनी।
जानकारी के अनुसार, 9 जून को परिवार के छोटे बेटे एवं नवविवाहित संतोष कुमार का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला था।
स्वतंत्र प्रभात ।प्रयागराज।
हंडिया थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में बीस दिनों के भीतर एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। लगातार हुई इन घटनाओं से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और मां की गोद सूनी हो गई। गांव में मातम के साथ-साथ लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार, 9 जून को परिवार के छोटे बेटे एवं नवविवाहित संतोष कुमार का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला था। उस समय भी परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। परिवार अभी इस गहरे सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि 3 जुलाई को बड़े भाई सुशील कुमार का शव घर के टीन शेड वाले कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। लगातार दो भाइयों की मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
मृतकों के परिजनों का आरोप है कि दोनों भाइयों की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। मृतकों के भाई ने स्थानीय विधायक समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि पहली घटना की निष्पक्ष जांच समय पर होती तो शायद दूसरी घटना टाली जा सकती थी। ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया और भरोसा दिलाया कि मामले की हर पहलू से निष्पक्ष जांच की जाएगी।
crime news prayagraj breaking news hindi news swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज ब्रेकिंग न्यूज़ आक्रोश local news uttar pradesh news हिंदी समाचार संदिग्ध मौत handia हत्या की आशंका Law and order suicide case police investigation कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश समाचार Family Tragedy स्थानीय समाचार निष्पक्ष जांच Fair Investigation पुलिस जांच अपराध समाचार suspicious death Sushil Kumar Villagers protest ग्रामीण प्रदर्शन murder suspicion हंडिया नामजद तहरीर सड़क जाम परिवार पर दुखों का पहाड़ Public Outrage Named Complaint बनपुरवा गांव Banpurwa Village दो भाइयों की मौत Two Brothers Death संतोष कुमार Santosh Kumar सुशील कुमार फंदे से लटका शव Hanging Body आत्महत्या का मामला Road Blockade विधायक पर आरोप Allegation Against MLA


Comments