स्वास्थ्य व शिक्षा को लेकर सरकार कर रही है बेहतर पहल: विधायक विनय वर्मा
शिवपति इण्टर कॉलेज सभागार में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डी.बी.टी. वितरण लाइव
सिद्धार्थनगर। शिवपति इण्टर कॉलेज सभागार में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डी.बी.टी. वितरण लाइव प्रसारण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के साथ शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षा मित्रों ने सुनकर व देखकर लाभ उठाया। विधायक विनय वर्मा ने शोहरतगढ़ व बढ़नी के एक दर्जन शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइयों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना सांकेतिक कार्ड का वितरण किया।
वाराणसी से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण कार्यक्रम का ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर लोग लाभान्वित हुये। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत प्रदेश के 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान करने की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई। कहा कि सरकार द्वारा 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं को डी.बी.टी. के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूते,मोजे,स्वेटर,स्कूल बैग एवं स्टेशनरी हेतु रुपये 1200 प्रति विद्यार्थी की धनराशि हस्तांतरित की गई।
जिसका लाभ को बच्चों को मिलेगा। सरकार लोगों के स्वास्थ्य व शिक्षा के लिये सकारात्मक प्रयास लगातार कर रही है। उन्होने ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एम.ओ.यू. का निष्पादन किया गया तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया जा रहा है।
विधायक ने शोहरतगढ़ व बढ़नी के शिक्षक,शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइयों आदि को सांकेतिक मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्ड का वितरण किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संजय कुमार ने कहा कि शोहरतगढ़ ब्लाक में 368 अध्यापक , 153 शिक्षामित्र, 13 अनुदेशक, 326 रसोइया व बढ़नी ब्लाक में 320 अध्यापक, 128 शिक्षामित्र , 05 अनुदेशक, 318 रसोइया मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्ड का लाभ कार्ड1के जरिये ले पायेंगे।
इस दौरान बेइओ शोहरतगढ़ संजय कुमार, बेइओ बढ़नी अरुण कुमार, नोडल अधिकारी, अजय श्रीवास्तव , प्रधानाचार्य विक्रम यादव, राम विलास यादव,लालजी यादव, आशुतोष सिंह, कल्पनाअवधेश सिंह, मुस्तन शेरुल्लाह, एसबीआई शाखा प्रबंधक पंकज कुमार, तुलसीराम, कृपाशंकर त्रिपाठी, आशिक रजा खान, देवेन्द्र यादव, निसार अहमद, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, उमेश मौर्य, मनोज यादव, मोहम्मद नैयर, जलाल अख्तर, गायत्री देवी, , सावित्री देवी, अमरेश, मनमोहन, विजय बहादुर, सुरेश चौधरी, राहुल पाण्डेय,अशोक मिश्रा,कमलेश, पंकज जायसवाल, असलम, जय प्रकाश विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
yogi adityanath swatantra prabhat education news Shiksha Mitra uttar pradesh government Siddharthnagar teachers education department siddharthnagar news basic education DBT Scheme Student Welfare Vinay Verma Cashless Healthcare Shohratgarh Chief Minister Teacher Cashless Medical Scheme Teacher Health Card Instructors Mid Day Meal Cooks SBI MOU


Comments