दुकान से सामान लेने गए युवक पर जानलेवाहमला।

नैनी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर बेरहमी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित के पिता ने नैनी थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी प्रयागराज। 
 
नैनी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर बेरहमी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित के पिता ने नैनी थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
 
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डभाँव का तालाब (डांडी, नैनी) के रहने वाले मनोज कुमार भारतीय का बेटा सोमिल रात के करीब 8 बजे घर के पास स्थित हनुमान मंदिर के समीप एक दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान गाँव के ही चार युवकों ने उसे घेर लिया।
 
शिकायत के मुताबिक, डभाँव का तालाब निवासी अर्पित भारतीय (पुत्र रितेश भारतीय), आनंद भारतीय (पुत्र विनोद भारतीय), राज भारतीय (पुत्र अशोक भारतीय) और अजय भारतीय (पुत्र अशोक भारतीय) ने मिलकर सोमिल को निशाना बनाया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड, लाठी, डंडे और बेल्ट से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।इस बर्बर हमले में सोमिल के बाएं कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। 
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें