सिद्धार्थनगर में धान की नर्सरी में किसान को सांप ने काटा
इलाज के दौरान मौत
सिद्धार्थनगर । जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भारतभारी के मल्हवार गांव में मंगलवार की रात सर्पदंश से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। विडंबना यह रही कि युवक मंगलवार शाम ही दिल्ली से अपने घर लौटा था। कुछ देर बाद वह धान की नर्सरी में सिंचाई करने गया, जहां सांप के डसने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मल्हवार गांव निवासी सफीउर्रहमान (32)पुत्र मोहम्मद उमर मंगलवार शाम को दिल्ली से घर पहुंचे थे। घर पहुंचकर पानी पीने के बाद वह धान की रोपाई के लिए धान की नर्सरी में सिंचाई करने कुदाल लेकर खेत चले गए। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया। शुरुआत में उन्हें इसका आभास नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
आसपास मौजूद लोगों ने स्वजन को सूचना दी। स्वजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बस्ती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मौत की सूचना गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण घटना को लेकर स्तब्ध हैं। मृतक ने अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और तीन पुत्रियां को छोड़ गया।
breaking news स्वतंत्र प्रभात local news uttar pradesh news accident news सिद्धार्थनगर siddharthnagar news Farming Rural News Agriculture News Paddy Nursery Village Incident Farmer Death Health Emergency Dumariyaganj Farmer Family Snake Bite Sarpdansh Malhwar Village Bharatbhari Nagar Panchayat Basti Medical College Snake Bite Death Monsoon Season Emergency Treatment Delhi Return


Comments