नवीनतम
फीचर्ड
सिद्धार्थनगर : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)। उस्का बाजार थाना के सेमरहना गांव के टोला भठिया में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला हैं। मंगलवार भोर में शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने गांव के बाहर बाग में पेड़ पर शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान दीनानाथ उर्फ ध्रुव यादव (21)पुत्र हरीराम के रूप में हुई है। वह दिल्ली में रहता था और गांव वापस कब आया, किसी को नहीं जानकारी हैं। स्वजन ने युवक कि हत्या कर फंदे पर शव लटका उसे आत्महत्या का स्वरूप देने का आरोप लगाया हैं।
उस्का बाजार थाना के भठिया गांव निवासी युवक ध्रुव यादव कि मां प्रभावती ने आरोप लगाया कि उसके तीन पुत्र में यह सबसे छोटा हैं। सभी पुत्र रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। अविवाहित ध्रुव यादव भी दिल्ली में काम करता था। गांव की एक युवती से उसकी मित्रता थी।दोनों अक्सर फोन पर बात भी करते रहे। इसी बात को लेकर युवती के परिवार से विवाद भी हो चुका हैं। ध्रुव यादव कब दिल्ली से गांव आया किसी को नहीं मालूम हैं।
वहां से आने के बाद घर भी नहीं पहुंचा।उसका मोबाइल भी स्विच आफ था, इसलिए बात भी नहीं हो सकी। भोर में गांव के लोगों ने पेड़ पर फंदे से लटकते उसके शव को देख सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि फंदे पर लटकता युवक का शव मिला हैं। पुलिस मामले कि जांच कर रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
breaking news hindi news Crime news up uttar pradesh crime uttar pradesh news up crime news siddharthnagar news police investigation Uska Bazar News Police Action Siddharthnagar Breaking News suspicious death Postmortem Report Murder Allegation Youth Death Siddharthnagar Police latest Siddharthnagar news family alleges murder Rural Crime Hanging Case Investigation News Semrahna Village Bhathiya Village Dhruv Yadav Tree Hanging Case


Comments