दिल्ली से लौटते समय कंटेनर से टकराई स्कार्पियो, सिद्धार्थनगर के एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत,4 घायल
दिल्ली में लड़की के घर मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। रौनाही के पास भीषण सड़क हादसा।
सिद्धार्थनगर।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
वाहन दुर्घटना की एक दर्दनाक घटना ने गुरुवार सुबह पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया। अयोध्या जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में सिद्धार्थनगर के एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना जैसे ही मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया कस्बे पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौनाही के पास हुआ।दुर्घटना में मृतकों में परी (14 )पुत्री राधेश्याम निवासी मस्किनवा थाना छपिया गोंडा , पिंकी (34) पत्नी राधेश्याम निवासी मस्किनवा, थाना छपिया गोंडा, दुर्गेश (55)पुत्र नंदलाल निवासी चेतिया, थाना मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर शामिल है ।
जबकि घायलों में विजय लक्ष्मी (45)पत्नी दुर्गेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता उर्फ रवि (27) पुत्र दुर्गेश, निवासी चेतिया, थाना मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर. राधेश्याम( 40), व गोलू(12) पुत्र राधेश्याम, निवासी मस्किनवा, छपिया, गोंडा शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में लखनऊ भेजा गया है।
दुर्गेश के दामाद राधेश्याम परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। दुर्गेश अपनी पत्नी और बेटे के साथ कुछ दिन पहले बेटी और दामाद के पास गए थे।दिल्ली में छोटी लड़की के घर मांगलिक कार्यक्रम था वह 27 जून की रात में गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपने घर सिद्धार्थनगर चेतिया गुरुवार को पूरा परिवार वापस आ रहे थे भोर में लगभग चार बजे उनकी स्कार्पियो रौनाही टोल प्लाजा के निकट मुबारकपुर के पास आगे चल रहे एक कंटेनर से पीछे जा टकराई।टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और दुर्गेश, पिंकी तथा परी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अभिषेक, राधेश्याम, विजयलक्ष्मी और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रौनाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने घायलों को तत्काल निकट के स्वास्थ्य कद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना का समाचार चेतिया कस्बे पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया।
gonda news breaking news hindi news India news ayodhya news uttar pradesh news accident news Siddharthnagar road safety four injured Three killed Fatal Road Accident UP Accident News Container Collision Uttar Pradesh Accident Traffic Accident Ayodhya Road Accident National Highway Accident Independent Prabhat Roanhi Accident Scorpio Accident Siddharthnagar Family Tragedy Lucknow Referral Mishrauliya Police Chetiya Siddharthnagar Chhapia Gonda Delhi to Siddharthnagar Highway Crash Roanhi Toll Plaza Family Accident


Comments