दबंगों ने पीटकर युवक का हाथ तोड़ा

एसएसपी के आदेश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के  ग्राम बर्डपुर नं0-6 टोला मधवानगर निवासी पीड़िता ममता पत्नी सूर्य प्रकाश ने कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस को एक तहरीर देकर कहा है कि मेरे पति खेत की निराई करके घर वापस आ रहे थे तब तक गांव के ही निवासी  विनय चौधरी पुत्र विजेन्द्र चौधरी ने रास्ते में उनके साथ अभद्रता किया गया।
 
जब उसके घर उलाहना देने गए  तो  विनय चौधरी, आनन्द चौधरी पुत्र राम बहादुर व मनोज चौधरी पुत्र चिन्नू चौधरी, विष्णु चौधरी पुत्र बृजलाल, विजय यादव पुत्र मंगरे निवासी मधवानगर गोलबन्द होकर तीन जुलाई की  रात्रि करीब 8.00 बजे आकर जान से मारने की नियत से मारने पीटने लगे जिससे  सूर्य प्रकाश को मारपीट कर लहूलुहान कर दिए तथा हाथ तोड़ दिए और मेरे सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिए जिससे सिर फट गया।
 
पीड़िता ममता ने  दो दिन बीत जाने के बावजूद कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस द्धारा दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन को पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग की। एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिए। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह ने बताया कि 5 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जा की जा रही है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें