सरिया चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 14 कुन्तल सरिया बरामद

बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने सरिया चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने सरिया चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पुरानी बस्ती थाने पर मुकदमा संख्या 137/2026 दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्तों को अलग अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 28 बंडल सरिया बरामद किया जिसका कुल वजन 14 कुंतल सरिया बरामद हुई
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रवि सिंह पुत्र सूर्य बख्श सिंह निवासी एस 310 सेक्टर एफ एलडीए कालोनी कानपुर रोड, लखनऊ (ट्रक चालक), मुण्डेरवां थाना क्षेत्र के भुडली गांव निवासी शुभम चौधरी पुत्र रामजीत चौधरी, नरियांव गांव निवासी गयासुद्दीन पुत्र सिराजुल हक तथा रमवापुर निवासी सुरेश पुत्र महादेव के रूप मे हुई है। सीओ सदर सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी ने प्रेस को ब्रीफ करते हुये जानकारी दी कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेजा गया है। मामले के अनावरण मे थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय और उनकी टीम का योगदान रहा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments